ePaper

अटॉर्नी जनरल और सरकार के बीच मतभेद की खबरें प्रेरित : जेटली

Updated at : 11 May 2019 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल और सरकार के बीच मतभेद की खबरें प्रेरित : जेटली

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर अटनर्जी जनरल के के वेणुगोपाल और सरकार के बीच मतभेद की खबरों को ‘पूरी तरह से गलत’ बताते हुए खारिज कर दिया. वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को पत्र लिखकर शीर्ष अदालत के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर अटनर्जी जनरल के के वेणुगोपाल और सरकार के बीच मतभेद की खबरों को ‘पूरी तरह से गलत’ बताते हुए खारिज कर दिया. वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को पत्र लिखकर शीर्ष अदालत के तीन सेवानिवृत न्यायाधीशों की एक समिति गठित करने को कहा था जो अदालत की बर्खास्त महिला कर्मी द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करे.

इस मामले की जांच हालांकि उच्चतम न्यायालय के तीन वर्तमान न्यायाधीशों की समिति ने की थी. जेटली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ अटर्नी जनरल और सरकार के बीच मतभेद से संबंधित खबर पूरी तरह से गलत है. बार के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक होने के नाते उनके (वेणुगोपाल के) कुछ मुद्दों पर अपने विचार होते हैं. सरकार उनकी सलाह के लिये उनका सम्मान करती है. ” गौरतलब है कि इस मामले में तीन सदस्यीय समिति ने सीजेआई गोगोई को क्लीनचिट दे दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola