सागर में बोले राहुल, मोदी जी को भ्रम हो गया है कि वह देश चला रहे हैं

Updated at : 09 May 2019 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
सागर में बोले राहुल, मोदी जी को भ्रम हो गया है कि वह देश चला रहे हैं

बीना (सागर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें (मोदी) भ्रम हो गया है कि वह देश को चला रहे हैं. गांधी ने कहा कि वह (मोदी) सोचते हैं कि वह देश को चला रहे हैं, जबकि उन्हें समझना चाहिए कि वह अकेले नहीं, बल्कि जनता […]

विज्ञापन

बीना (सागर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें (मोदी) भ्रम हो गया है कि वह देश को चला रहे हैं. गांधी ने कहा कि वह (मोदी) सोचते हैं कि वह देश को चला रहे हैं, जबकि उन्हें समझना चाहिए कि वह अकेले नहीं, बल्कि जनता देश को चला रही है.

सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रभु सिंह ठाकुर के पक्ष में बीना कस्बे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, पिछले पांच वर्षों में नरेंद्र मोदी भ्रमित हो गये हैं. नरेंद्र मोदी सोचने लगे हैं कि हिंदुस्तान को वह चलाते हैं. किसान की जझरूरत नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी को यह समझना चाहिए कि हमारे देश के किसान, युवा कुछ भी कर सकते हैं और उनकी मदद की जाये तो वे दुनिया में किसी को भी चुनौती दे सकते हैं. उन्होंने कहा, इस देश के नेता को समझना होगा कि एक व्यक्ति देश को नहीं चलाता है. हिंदुस्तान को देश की जनता चलाती है. गांधी ने कहा कि अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कहते हैं कि सुपर पॉवर अमेरिका का मुकाबला केवल भारत कर सकता है, तो वह किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे देश की जनता की बात कर रहे थे.

कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, यह देश की गरीबी पर एक सर्जिकल स्ट्राइक होगी. प्रधानमंत्री मोदी पर लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि किसी के खाते में 15 लाख रुपये नहीं आये और न देश में दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिले. उन्होंने कहा, हम मोदी जी की तरह झूठ नहीं बोलते हैं. हम जो कहते हैं, वह करते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने अर्थशास्त्रियों से पांच माह के विचार विमर्श के बाद न्याय योजना बनायी है और 2019 के बाद देश में कांग्रेस की सरकार आने पर इस योजना को लागू किया जायेगा. इस योजना में देश के 25 करोड़ गरीबों अथवा पांच करोड़ गरीब परिवारों के परिवार की महिला मुखिया के बैंक खाते में प्रतिमाह 6,000 रुपये के हिसाब 72,000 रुपये एक साल में और पांच साल में 3.60 लाख रुपये डाले जायेंगे.

उन्होंने दावा किया कि न्याय योजना देश की अर्थव्यवस्था का ईंधन होगी और नोटबंदी और ‘गब्बर सिंह टैक्स’ (जीएसटी) से जो अर्थव्यवस्था और रोजगार तबाह हो गये थे उसे एक ‘जंप स्टार्ट’ मिलेगा. उन्होंने कहा कि देश में पिछले 45 सालों में बेरोजगारी अपने चरम पर है. गांधी ने कहा कि यह इस चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जो कहती है वह करती है. हमने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों को कर्ज माफी का वादा किया था. वह पूरा कर दिया. वहीं, दूसरी ओर भाजपा एवं नरेंद्र मोदी जी हैं. मोदी जी जहां जाते हैं कोई झूठ बोल जाते हैं. वैसे ही शिवराज सिंह चौहान हैं. वह दावा कर रहे हैं किसी का कर्जा माफ नहीं किया, जबकि कांग्रेस सरकार ने शिवराज के दो रिश्तेदारों तक का कर्जा माफ कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola