रोड शो में निकली प्रियंका गांधी- लोगों ने कहा, इंदिरा की दिखी झलक
Updated at : 09 May 2019 1:40 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली :राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के बाद कई लोगों के मुंह से अनायास निकल गया कि प्रियंका में उनकी दादी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है. दक्षिण दिल्ली के मदनगीर में रहने वाली उर्मिला और मुन्नी बुधवार को सड़क के डिवाइडर पर खड़ी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली :राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के बाद कई लोगों के मुंह से अनायास निकल गया कि प्रियंका में उनकी दादी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है. दक्षिण दिल्ली के मदनगीर में रहने वाली उर्मिला और मुन्नी बुधवार को सड़क के डिवाइडर पर खड़ी होकर प्रियंका के काफिले का अभिनंदन कर रही थीं .
प्रियंका को देखने के बाद उर्मिला का कहना है, ‘‘वह बिलकुल इंदिरा गांधी की तरह नजर आती हैं. वह बिलकुल उनकी तरह दिखती हैं, केश संवारने का वही तरीका, उन्हें देखकर हमें इंदिरा जी की याद आती है.” दोनों ने कहा कि उन्होंने रैलियों के दौरान इंदिरा गांधी को देखा है और उन्हें लगता है कि पार्टी में जान फूंकने में प्रियंका महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. मुन्नी ने कहा, ‘‘मैंने अलीगढ़ की रैली में इंदिरा गांधी को देखा था… आज जब भाजपा के नेता नेहरु जी और नेहरु-गांधी परिवार के अन्य सदस्यों को कोसते हैं तो उनके लिए हमारा प्यार और बढ़ जाता है.”
प्रियंका ने बुधवार की शाम दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व ओलंपियन मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह के पक्ष में रैली की. यह रोडशो शाम सात बजे विराट सिनेमा से शुरू हुआ और आठ बजे तिगड़ी चौराहे पर खत्म हुआ. रोडशो में मौजूद कांग्रेस से पार्षद ओमवती (54) का भी कहना है कि प्रियंका गांधी उन्हें इंदिरा गांधी की याद दिलाती हैं. उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने इंदिरा गांधी को कई बार देखा था और प्रियंका गांधी उन्हीं की तरह अभिवादन करती हैं, बातचीत करती हैं. उनका चेहरा, उनकी बातचीत, जिस तरह से वह लोगों से बात करती हैं, वह बिलकुल उनकी दादी की तरह है. उनके राजनीति में आने से कांग्रेस में नई जान आयी है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




