ePaper

प्रियंका गांधी ने किया मोदी पर कटाक्ष-दुर्योधन भी था अहंकारी, तो सुषमा ने दिया ये जवाब

Updated at : 08 May 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने किया मोदी पर कटाक्ष-दुर्योधन भी था अहंकारी, तो सुषमा ने दिया ये जवाब

नयी दिल्ली/अंबाला : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में अपने पिता राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ कहे जाने पर मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस देश ने अहंकार और अहम को कभी माफ नहीं किया है. इतिहास इसका साक्षी है, महाभारत इसका साक्षी है. दुर्योधन में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/अंबाला : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा ने मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में अपने पिता राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ कहे जाने पर मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस देश ने अहंकार और अहम को कभी माफ नहीं किया है. इतिहास इसका साक्षी है, महाभारत इसका साक्षी है. दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था. जब भगवान कृष्ण उसे समझाने गये, तो उसने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया.

प्रियंका ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां भी पढ़ीं- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. कहा कि अगर पीएम में साहस है, तो उन्हें विकास और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए.

प्रियंका के इस बयान के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि प्रियंका जी – आज आपने अहंकार की बात की. मैं आपको याद दिला दूं की अहंकार की पराकाष्ठा तो उस दिन हुई थी जिस दिन राहुल जी ने अपने ही प्रधान मंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह जी का अपमान करते हुए राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश को फाड़ कर फेंका था. कौन किसको सुना रहा है ?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola