नीतीश कटारा हत्याकांड : न्यायालय ने केंद्र से मुख्य गवाह की सुरक्षा खतरे की समीक्षा करने को कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 11:07 PM
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र को निर्देश दिया कि वह नीतीश कटारा हत्या मामले में एक अहम गवाह को खतरे की एक सप्ताह के भीतर समीक्षा करे और पर्याप्त सुरक्षा देने पर विचार करे. उस व्यक्ति की गवाही पर तीन आरोपियों की दोषसिद्धि हुई थी. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली […]
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र को निर्देश दिया कि वह नीतीश कटारा हत्या मामले में एक अहम गवाह को खतरे की एक सप्ताह के भीतर समीक्षा करे और पर्याप्त सुरक्षा देने पर विचार करे.
उस व्यक्ति की गवाही पर तीन आरोपियों की दोषसिद्धि हुई थी. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने अजय कटारा की दलील पर गौर किया कि उनके जीवन पर खतरे को देखते हुए या तो उन्हें ’24 घंटे’ सुरक्षा दी जाए या सुरक्षा एजेंसियां उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाएं.
वह 2002 के नीतीश कटारा हत्या मामले में महत्वपूर्ण गवाह थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










