छवि धूमिल करने के लिए केजरीवाल और आप नेताओं पर करूंगा मुकदमा : हंस राज हंस

Updated at : 03 May 2019 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
छवि धूमिल करने के लिए केजरीवाल और आप नेताओं पर करूंगा मुकदमा : हंस राज हंस

नयी दिल्ली : पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी छवि ‘धूमिल’ करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. आप ने आरोप लगाया है कि हंस ने 2014 में कथित तौर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाबी गायक एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी छवि ‘धूमिल’ करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. आप ने आरोप लगाया है कि हंस ने 2014 में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किया था, इसलिए वह उत्तरी पश्चिमी दिल्ली सुरक्षित सीट से आम चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.

हंस ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करते तो उनके अपने ही परिवार के लोग उन्हें घर से बाहर निकाल देते. उन्होंने कहा, ‘मैं एक वाल्मीकि परिवार में जन्मा हूं और मेरी मां संत वाल्मीकि की पूजा करती है. अगर मैं धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करता तो वह (मां) मुझे मार ही डालती.’

हंस ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं के आरोपों से बेहद आहत हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्‍होंने कहा कि झूठे आदमी ने फिर झूठ बोला. गंदगी की परिभाषा को उजाकर करने वाले को देखना है तो वो केजरीवाल हैं. एससी/एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज करवाउंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola