ePaper

CBSE Result: स्मृति ईरानी और अरविंद केजरीवाल के बेटे भी हुए पास, जानिए कितने अंक मिले

Updated at : 02 May 2019 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Result:  स्मृति ईरानी और अरविंद केजरीवाल के बेटे भी हुए पास, जानिए कितने अंक मिले

नयी दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया. हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने पूरे देश में टॉप किया है. इस वर्ष कुल 83.4 फीसद छात्र सफल रहे. सीबीएसई ने इस बार 28 दिनों के रिकॉर्ड समय में 12वीं के परिणाम घोषित किये हैं. केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया. हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने पूरे देश में टॉप किया है. इस वर्ष कुल 83.4 फीसद छात्र सफल रहे. सीबीएसई ने इस बार 28 दिनों के रिकॉर्ड समय में 12वीं के परिणाम घोषित किये हैं. केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के बेटे जोहर ने भी 12वीं कक्षा पास की है. स्मृति ईरानी ने अपने बेटे के पास होने पर खुशी जाहिर की है. उनके बेटे के 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स आये हैं. स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया- मुझे मेरे बेटे जोहर पर गर्व है. मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है उसने न सिर्फ विश्व केम्पो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है बल्कि सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उसने अच्छा स्कोर किया है. बेस्ट 4 सब्जेक्ट्स में उसके 91 फीसदी मार्क्स हैं. इकोनॉमिक्स में उसके 94 फीसदी मार्क्स हैं. आज तुम्हें देखने की बड़ी चाहत है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने भी 12वीं की परीक्षा पास की है. पुलकित ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola