चक्रवात ‘फनी'' का असर, आज से 3 दिन तक भारी बारिश, 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, चार राज्यों में अलर्ट
Updated at : 01 May 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा ‘फोनी’, नौसेना तैनात नयी दिल्ली : चक्रवात ‘फोनी’ के भारतीय पूर्वी तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों को हाइअलर्ट पर रखा गया है. इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है. बुधवार तक इसके अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान में […]
विज्ञापन
पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा ‘फोनी’, नौसेना तैनात
नयी दिल्ली : चक्रवात ‘फोनी’ के भारतीय पूर्वी तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों को हाइअलर्ट पर रखा गया है. इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है. बुधवार तक इसके अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. मंगलवार की शाम को ‘फोनी’ पुरी से करीब 800 किलोमीटर दक्षिण में था. इस बीच नौसेना व तटरक्षक बल के जहाज व हेलीकॉप्टर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमें को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात कर दिया गया है. सेना व वायुसेना की टुकड़ियों को तैयार रखा गया है. ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
गृह मंत्रालय ने एहतियाती कदम उठाने व राहत उपायों के लिए चार राज्यों को 10 हजार 86 करोड़ रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता देने का निर्देश दिया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने तैयारियों की समीक्षा की.
एनडीआरएफ आंध्र प्रदेश में 41 टीमों, ओड़िशा में 28 और पश्चिम बंगाल में पांच टीमों को तैनात कर रहा है. तूफान के दौरान हवाओं की अधिकतम गति 170 से 200 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. मंगलवार को झारखंड समेत देश के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई. फोनी तूफान को पिछले साल आए तितली तूफान से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है.
200 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, चार राज्यों में अलर्ट
असर : आज से तीन दिन तक हल्की से भारी बारिश
अगले 24 घंटों में फोनी की वजह से केरल, तमिलनाडु व तटीय आंध्रप्रदेश, ओड़िशा में बुधवार से अगले तीन तक हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
वर्तमान स्थिति : पुरी से 800 किमी दक्षिण है ‘फोनी’
मंगलवार की शाम को फोनी दक्षिण-पूर्व व निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर था. यह जगह पुरी से करीब 800 किमी दक्षिण, विशाखापत्तनम से 670 किमी दक्षिण व दक्षिण पूर्व और श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 680 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है.
आगे क्या : शुक्रवार तक पहुंचेगा ओड़िशा तट
‘फोनी’ के शुक्रवार की सुबह तक ओड़िशा तट पर पहुंचने की संभावना है. बुधवार की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा. फिर यह उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा की ओर बढ़ेगा. इसके बाद ओड़िशा तट इसके पहुंचने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




