ePaper

केजरीवाल पर रेडियो के विज्ञापन के जरिए ‘भ्रमित'' करने का आरोप, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

Updated at : 28 Apr 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल पर रेडियो के विज्ञापन के जरिए ‘भ्रमित'' करने का आरोप, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

नयी दिल्ली : भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मतदाताओं को एफएम रेडियो के विज्ञापन के जरिए ‘भ्रमित’ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज करायी. भाजपा ने केजरीवाल पर अवैध घुसपैठियों के संबंध में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बयान को भी तोड़-मरोड़कर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मतदाताओं को एफएम रेडियो के विज्ञापन के जरिए ‘भ्रमित’ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज करायी.

भाजपा ने केजरीवाल पर अवैध घुसपैठियों के संबंध में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बयान को भी तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया. दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने चुनाव आयोग के पास एक शिकायत पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने आप के एफएम रेडियो विज्ञापन पर आपत्ति जतायी है.

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘ रेडियो विज्ञापन में दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली के लोगों को यह कह कर उकसाते हुए सुना जा सकता है कि केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों से हजारों करोड़ों रुपये का राजस्व वसूलती है लेकिन सिर्फ 325 करोड़ रूपये ही दिल्ली को देती है.”

उन्होंने चुनाव आयोग से आप के विज्ञापन की विषय-वस्तु की समीक्षा करने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola