हिमाचल प्रदेश के चंबा में बस खाई में गिरी, 10 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2019 10:57 PM
शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पंचपुला पुल के पास एक बस के शनिवार शाम को 200 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा डलहौजी उपमंडल के बानीखेत के पास हुआ है. यह बस […]
शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पंचपुला पुल के पास एक बस के शनिवार शाम को 200 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई.
अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा डलहौजी उपमंडल के बानीखेत के पास हुआ है. यह बस डलहौजी से पंजाब के पठानकोट जा रही थी. चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुतुनगुरु ने कहा कि हादसे में कई मुसाफिर जख्मी हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
उन्होंने बताया कि डलहौजी के पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में एक राहत दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव अभियान चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि अंधरे की वजह से राहत अभियान में रूकावटें आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










