क्या रणवीर सिंह को ‘Shaktimaan’ के रोल के लिए रिजेक्ट करना था पब्लिसिटी स्टंट? को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

मुकेश खन्ना और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shaktimaan: क्या रणवीर सिंह बनेंगे शक्तिमान? शो में ‘डॉक्टर जैकाल’ का रोल करने वाले ललित परिमू ने मुकेश खन्ना के दावों पर खुलकर बात की है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

Shaktimaan: ‘शक्तिमान’ भारत के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो शोज में से एक रहा है. अब इस पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है. काफी समय से चर्चा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह शक्तिमान का किरदार निभा सकते हैं. हालांकि, इस रोल को लेकर मुकेश खन्ना कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. अब ‘शक्तिमान’ में विलेन डॉक्टर जैकाल का किरदार निभाने वाले एक्टर ललित परिमू ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है और बताया है कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं.

विज्ञापन

ललित परिमू ने क्या कहा?

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में ललित परिमू से पूछा गया कि मुकेश खन्ना का दावा है कि रणवीर सिंह उनसे मिलने आए थे और 3 घंटे तक उन्हें मनाने की कोशिश की. इसपर ललित जी ने कहा कि वह मुकेश जी के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहते, लेकिन आज की दुनिया में लोग चर्चा में रहने के लिए पब्लिसिटी स्टंट या नाटक करते हैं. उन्हें लगता है कि मुकेश खन्ना भी शायद ध्यान खींचने के लिए ही ऐसा कह रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सच क्या है, यह तो वक्त ही बताएगा.

क्या रणवीर सिंह बन सकते हैं शक्तिमान?

ललित परिमू ने रणवीर सिंह की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रणवीर एक बहुत अच्छे एक्टर हैं और उन्होंने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ में कमाल का काम किया है. ललित जी के मुताबिक, रणवीर सिंह शक्तिमान का रोल बिल्कुल कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने एक बात और कही कि आज के बच्चों और दर्शकों को हॉलीवुड जैसी शानदार फिल्में देखने की आदत है. इसलिए अगर शक्तिमान फिल्म बनती है, तो उसकी टेक्नोलॉजी और कहानी बहुत ही दमदार होनी चाहिए, तभी लोग उसे पसंद करेंगे.

मुकेश खन्ना को क्यों है?

इससे पहले मुकेश खन्ना ने बताया था कि रणवीर सिंह उनके ऑफिस आए थे और पूरे 3 घंटे तक बैठे रहे. मुकेश जी का मानना है कि रणवीर सिंह एक्टर तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन उनका चेहरा और अंदाज शक्तिमान जैसा सीधा-साधा नहीं लगता. उन्होंने कहा था कि रणवीर सिंह पर हीरो से ज्यादा एक विलेन का रोल अच्छा लगेगा, इसलिए वह नहीं चाहते कि रणवीर शक्तिमान बनें.

शक्तिमान फिल्म पर क्या है अपडेट?

साल 2022 में सोनी पिक्चर्स ने अनाउंस किया था कि वे शक्तिमान पर एक नहीं, बल्कि तीन फिल्में (ट्रीलॉजी) बनाएंगे. इसके लिए उन्होंने मुकेश खन्ना की कंपनी के साथ हाथ मिलाया है.

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आए थे, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी अगली एक्शन फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ को लेकर डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर भी मिला हिंट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola