गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद इस एक्टर पर हुई पैसों की बारिश, टेबल पर रखे थे ब्लैंक चेक, फिर भी ठुकराईं 200 स्क्रिप्ट्स

Updated:
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में फैजल खान का किरदार निभाकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म की सफलता के बाद एक्टर के पास करीब 200 स्क्रिप्ट्स पहुंचीं और कई मेकर्स ने उन्हें ब्लैंक चेक तक ऑफर किए.

विज्ञापन

अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर को ऐसा बूस्ट दिया कि वह देखते ही देखते इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरों में शामिल हो गए. फिल्म की जबरदस्त तारीफ के बाद नवाजुद्दीन को पहली बार स्टार जैसा फील होने लगा था.

विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिए गए थे ब्लैंक चेक

एनडीटीवी संग बातचीत में एक्टर ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 रिलीज होने के बाद उनके पास करीब 200 स्क्रिप्ट्स पहुंच गई थीं. इतना ही नहीं, कई मेकर्स उन्हें ब्लैंक चेक तक ऑफर कर रहे थे, लेकिन नवाजुद्दीन ने जल्दबाजी में कोई भी प्रोजेक्ट साइन करने से साफ इनकार कर दिया और सही कहानी का इंतजार करना बेहतर समझा.

View on Instagram

उनके मुताबिक, उन्हें उस समय आई कोई भी कहानी पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने इंतजार करने का फैसला किया. एक्टर ने बताया कि वह पहले ही कई साल तक काम मिलने का इंतजार कर चुके थे, ऐसे में दो-तीन साल और रुक जाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी. वह सिर्फ जल्दबाजी में कोई ऐसा रोल नहीं करना चाहते थे, जो उन्हें पसंद ही न आए. हालांकि, उन्हें ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और जल्द ही उनके पास पसंद का काम आने लगा.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Tumbbad 2 की शूटिंग में व्यस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- काम करते हुए बीतेगी ईद

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में निभाया था फैजल खान का रोल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अनुराग कश्यप की फिल्म में फैजल खान का किरदार निभाया था. शुरुआत में फैजल एक शांत और कुछ हद तक बेपरवाह शख्स नजर आता है, लेकिन पर्सनल नुकसान और धोखे के बाद उसके व्यक्तित्व में जबरदस्त बदलाव आता है. धीरे-धीरे वह एक खतरनाक गैंगस्टर बन जाता है. नवाजुद्दीन की इंटेंस परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे चर्चित चीजों में रही.

2012 में रिलीज हुई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने खान और कुरैशी परिवारों के बीच चली आ रही लंबे समय की दुश्मनी को आगे बढ़ाया था. फिल्म को इसकी कहानी, शानदार एक्टिंग और धनबाद की क्राइम दुनिया को रॉ अंदाज में दिखाने के लिए खूब सराहा गया.

ये भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का वीडियो वायरल, राधिका आप्टे और मोनालिसा से हुई तुलना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola