Bigg Boss 20: 'बोरिंग कास्ट' के सवाल पर सलमान खान का मजेदार तंज, बोले- 'कभी-कभी सिलेक्शन में कमी...'
सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20' की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल पर अब सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. 'वीकेंड का वार' में सलमान ने ट्रोल्स को मजेदार अंदाज में जवाब दिया. वहीं, काजी तौकीर की अजीबोगरीब हरकतों ने घर का माहौल गरमा दिया है. आइए जानते हैं शो में कैसे बढ़ रहा है ड्रामा.
Salman Khan on Bigg Boss 20 Casting: बिग बॉस 20’ की शुरुआत के साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी और लोग कास्टिंग को लेकर सवाल कर रहे हैं. कई दर्शकों का कहना था कि इस बार मेकर्स ने ऐसे चेहरों को घर में जगह दी है, जिन्हें या तो पहली बार देख रहे है या वह पॉपुलर नहीं है. कुछ दर्शकों ने तो इस सीजन की कास्टिंग को ‘बोरिंग’ तक बता दिया. अब वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने खुद इस ट्रॉल्लिंग पर बात की और अपने खास अंदाज में जवाब दिया.
सलमान खान ने बिग बॉस 20’ की कास्टिंग पर क्या कहा?
वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से बातचीत करते हुए पूछा कि क्या उन्हें बिग बॉस के घर में किसी चीज की कमी महसूस हो रही है. आम्रपाली ने इससे इनकार किया. इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेकर्स ने इस बार कंटेस्टेंट्स को काफी सोच-समझकर चुनने की कोशिश की थी, लेकिन कभी-कभी सेलेक्शन में थोड़ी कमी रह जाती है.

सलमान की इस बात को शो की कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचनाओं से जोड़कर देखा गया. उनका इशारा साफ था कि बिग बॉस में असली मनोरंजन केवल कंटेस्टेंट की पहले से मौजूद लोकप्रियता से नहीं, बल्कि घर के अंदर उसके व्यवहार और रिश्तों से भी बनता है. यह भी पढ़ें: कौन हैं अबीर सिंह?, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री, ‘टार्जन’ में Sooraj Pancholi के साथ आएंगे नजर
काजी तौकीर बने चर्चा का केंद्र
शो के शुरुआती दिनों में काजी तौकीर खास तौर पर चर्चा में रहे हैं. कभी यंग डीएसए के साथ उनकी बहस हुई तो कभी उनके अजीबोगरीब अंदाज ने घरवालों को परेशान किया. हाल ही में उन्होंने रात में ऐसा अभिनय किया कि घर के दूसरे सदस्य डर गए.
">Salman is finally having this much fun with a contestant , Qazi really got him in a good mood!
— Bigg boss (@BIGG_BOSS_GK) September 13, 2026
Bro is literally everyone’s favourite even Salman looks like Qazi’s paglu now 😭❤️ !#QaziTouqeer #Biggboss20 pic.twitter.com/Saf3vy9cxK
बाद में काजी ने बताया कि वह केवल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए यह सब कर रहे थे. उनके इस अंदाज को कुछ दर्शकों ने पसंद किया, जबकि कुछ ने उनकी तुलना पिछले सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट्स से की.
शुरुआत में कमजोर लगी कास्टिंग, लेकिन बढ़ रहा ड्रामा
‘बिग बॉस 20’ को लेकर भले ही शुरुआत में कास्टिंग पर सवाल उठे हों, लेकिन घर के अंदर होने वाले झगड़े, दोस्ती और बदलते समीकरण अब धीरे-धीरे शो को चर्चा में ला रहे हैं. आम्रपाली दुबे से लेकर कनिका मान और अरिश्फा खान तक, कई कंटेस्टेंट्स अपने-अपने अंदाज में दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.

ऐसे में आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जिन कंटेस्टेंट्स को शुरुआत में दर्शकों ने ‘बोरिंग’ कहा, उनमें से कौन अपने खेल और व्यक्तित्व से इस धारणा को बदल पाता है. आखिर ‘बिग बॉस’ में अक्सर वही चेहरे सबसे ज्यादा याद रह जाते हैं, जो शुरुआत में दर्शकों की उम्मीदों से बिल्कुल अलग नजर आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए