हिंद महासागर पर दबाव वाला क्षेत्र बढ़ा, चक्रवात में तब्दील होने की आशंका

चेन्नई : भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि हिंद महासागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र गहरा गया है और यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है. विभाग ने कहा कि इसके अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और फिर प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की […]
चेन्नई : भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि हिंद महासागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र गहरा गया है और यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है.
विभाग ने कहा कि इसके अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और फिर प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. उसने मछुआरों को रविवार को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी है.
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे जुड़े दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में दबाव वाला क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और वह गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है.” ‘‘अगले 12 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में बदलने और उसके बाद अगले 24 घंटे में प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.”
विभाग ने मौसम की अपनी चेतावनी में कहा, ‘‘मछुआरों को इन इलाकों में ना जाने की सलाह दी गयी है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




