गौतम गंभीर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप, आप ने की शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 4:47 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है और आप ने उनके खिलाफ इस मामले में तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की है. पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है और आप ने उनके खिलाफ इस मामले में तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की है.

पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा कि यह आपराधिक मामला है और गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, हमने इस मामले में गंभीर के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज करायी है. आतिशी ने आरोप लगाया कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है. क्रिकेट से राजनीति में आये गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola