एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत गला दबाने के चलते दम घुटने से हुई

Updated at : 19 Apr 2019 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत गला दबाने के चलते दम घुटने से हुई

नयी दिल्ली : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत गला दबाने और मुंह एवं नाक बंद करने के चलते दम घुटने से हुई थी. शव परीक्षण रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एम्स में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत गला दबाने और मुंह एवं नाक बंद करने के चलते दम घुटने से हुई थी. शव परीक्षण रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एम्स में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या का एक मामला दर्ज किया और यह मामला जांच के लिए अपराध शाखा के पास भेज दिया. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पांच वरिष्ठ चिकित्सकों के एक मेडिकल बोर्ड ने शव परीक्षण किया. एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल बोर्ड सर्वसम्मति से इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि इस मामले में गला दबाने और मुंह और नाक बंद करने के चलते दम घुटने से मौत हुई है. यह अचानक से हुई अस्वभाविक मौत है, जो हत्या की श्रेणी में आता है. अधिकारी ने बताया कि यह मामला अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि रोहित शेखर तिवारी की मंगलवार को मौत हो गयी थी. उन्हें दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में मृत हालत में लाया गया था. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी निवासी रोहित को शाम करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रोहित 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने हाल ही में संकेत दिया था कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. गौरतलब है कि रोहित के पिता नारायण दत्त तिवारी की पिछले साल 18 अक्तूबर को मृत्यु हो गयी थी. वह 93 वर्ष के थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola