राहुल गांधी ने कहा, मोदी अपने 15 दोस्तों के साथ चलाते हैं सरकार

कृष्णागिरि : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुये आरोप लगाया कि उन्होंने अपने 15 दोस्तों के लिए सरकार चलाई है और वे आश्चर्यचकित हैं कि बैंक का भारी कर्ज चुकाने में नाकाम रहे विजय माल्या जैसे लोग अभी तक जेल में नहीं हैं. कांग्रेस प्रमुख ने कहा […]
कृष्णागिरि : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुये आरोप लगाया कि उन्होंने अपने 15 दोस्तों के लिए सरकार चलाई है और वे आश्चर्यचकित हैं कि बैंक का भारी कर्ज चुकाने में नाकाम रहे विजय माल्या जैसे लोग अभी तक जेल में नहीं हैं. कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग बैंकों से कर्जा लेने के बाद उसे लौटने में असफल रहे और देश छोड़कर फ़रार हो गए.
उन्होंने कहा, ‘‘कोई एक भी जेल नहीं गया .” गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो, ‘‘कोई किसान इसलिए जेल में नहीं डाला जायेगा कि उसने कर्जा नहीं चुकाया. यह ठीक नहीं है कि धनी लोग तो जेल न जाएं लेकिन उसी अपराध के लिए किसान जेल चला जाए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




