उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हुआ Su-30MKI फाइटर जेट, सर्च ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन
उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हुआ Su-30MKI फाइटर जेट, सर्च ऑपरेशन जारी

असम में भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट उड़ान भरने के कुछ देर बाद रडार से गायब हो गया. विमान ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी और आखिरी संपर्क शाम 7:42 बजे हुआ था. इसके बाद वायुसेना ने कार्बी आंगलोंग इलाके में विमान और पायलट का पता लगाने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.

विज्ञापन

Su-30MKI Fighter Jet: भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 (Su-30) लड़ाकू विमान गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते समय रडार से गायब हो गया. इसके बाद वायुसेना ने विमान का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि वायुसेना के एक विमान के लापता होने की सूचना मिली है. यह विमान असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरकर निकला था और आखिरी बार शाम 7:42 बजे उससे संपर्क हुआ था.

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए तत्काल सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. फिलहाल पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बोकाजन सब-डिविजन के चोकीहोला क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि विमान संभवतः किसी वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारी ने कहा कि मामले की पुष्टि के लिए एक टीम मौके पर भेजी जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

लंबी दूरी का फाइटर जेट है सुखोई

सुखोई 30 एमकेआई दो सीट वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया था. अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है. वायु सेना के पास ऐसे 260 से अधिक विमान हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola