HRD ने जारी की शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग, उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग में IIT मद्रास अव्वल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2019 7:33 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर सोमवार को जारी राष्ट्रीय रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास पहले स्थान पर है. इस सूची में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर और आईआईटी दिल्ली को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया है. शुरुआती 10 संस्थानों में से सात आईआईटी […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर सोमवार को जारी राष्ट्रीय रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास पहले स्थान पर है. इस सूची में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर और आईआईटी दिल्ली को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया है.
शुरुआती 10 संस्थानों में से सात आईआईटी हैं. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इस सूची में क्रमश: सातवें और 10 स्थान पर हैं. देश भर के कॉलेजों में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस को इस सूची में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है.
जबकि, इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफन्स कॉलेज चौथे पायदान पर है. मंत्रालय 2016 से नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) का प्रकाशन कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










