ePaper

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो हुड्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर राहुल गांधी को सौंपी रिपोर्ट

Updated at : 31 Mar 2019 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो हुड्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर राहुल गांधी को सौंपी रिपोर्ट

नयी दिल्ली : पाक अधिकृत कश्मीर में 2016 में आतंकियों के लॉन्च पैड पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के मुख्य रणनीतिकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी एस हुड्डा ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक रिपोर्ट सौंपी. कांग्रेस अध्यक्ष ने एक महीने पहले ही उन्हें एक दृष्टि-पत्र सौंपने को कहा था. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाक अधिकृत कश्मीर में 2016 में आतंकियों के लॉन्च पैड पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के मुख्य रणनीतिकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी एस हुड्डा ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक रिपोर्ट सौंपी.

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक महीने पहले ही उन्हें एक दृष्टि-पत्र सौंपने को कहा था. उत्तरी सैन्य कमान के पूर्व कमांडर को गांधी द्वारा फरवरी में देश के लिये दृष्टि पत्र तैयार करने के लिये बनाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा पर कार्य बल का प्रमुख बनाया गया था. गांधी ने ट्वीट किया, लेफ्टि. जनरल (सेवानिवृत्त) डी एस हुड्डा और उनके दल ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की है और उन्होंने इसे आज मुझे सौंपा.

इस विस्तृत रिपोर्ट पर पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर चर्चा और बहस की जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष ने हुड्डा और उनके दल को इस प्रयास के लिये धन्यवाद किया. सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने पार्टी द्वारा बनाई गई समिति की अध्यक्षता की और विशेषज्ञों के एक चयनित समूह से परामर्श के बाद इसे तैयार किया.

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हुड्डा ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने मेरी अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक कार्यबल गठित किया था. मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति दस्तावेज तैयार किया और आज इसे उन्हें सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola