UP Weather : पारा 40 के पार, यूपी में और बढ़ेगी गर्मी, लू चलने का अलर्ट जारी

UP Weather : पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू के आसार नजर आ रहे हैं. कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
UP Weather : पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, विशेषकर दक्षिणी क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिन के दौरान लू चलने का पूर्वानुमान है. यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे ऊपर जा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पूरे राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है और लगातार पछुआ हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि दिन के समय पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है.
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. प्रयागराज में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 3.2 डिग्री अधिक है, जबकि राज्य का सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बांदा में दर्ज किया गया. वाराणसी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 43.1 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें : झारखंड-यूपी में लू का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंचा. यहां न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहा.
लखनऊ में आसमान साफ रहने की संभावना
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिन तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए