ePaper

अमित शाह की संपत्ति सात साल में तीन गुना बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हुई

Updated at : 31 Mar 2019 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह की संपत्ति सात साल में तीन गुना बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हुई

गांधीनगर : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है. हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.81 करोड़ […]

विज्ञापन

गांधीनगर : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है. हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हो गयी है.

इसके अनुसार, 38.81 करोड़ रुपये की संपत्ति में 23.45 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है. नामांकन दाखिल करते समय शाह के पास 20,633 रुपये नकदी थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 72,578 रुपये थे.

हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी के कई बैंक बचत खाते में 27.80 लाख रुपये थे और 9.80 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट हैं. शाह और उनकी पत्नी की आमदनी उनकी नयी आयकर विवरणी (आईटीआर) के मुताबिक 2.84 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola