बेंगलुरू दक्षिण से अनंत कुमार की पत्नी को नहीं 28 साल के तेजस्वी सूर्या को मिला टिकट

बेंगलुरू : बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को टिकट नहीं देकर युवा मोर्चा के महासचिव तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है. कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को मुकाबले में उतारेगी, लेकिन पार्टी […]
बेंगलुरू : बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को टिकट नहीं देकर युवा मोर्चा के महासचिव तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है. कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को मुकाबले में उतारेगी, लेकिन पार्टी ने 28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को मैदान में उतारा है.
OMG OMG!!! I can't believe this.
PM of world's largest democracy & President of largest political party have reposed faith in a 28 yr old guy to represent them in a constituency as prestigious as B'lore South. This can happen only in my BJP. Only in #NewIndia of @narendramodi— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) March 25, 2019
इस सीट से अनंत कुमार ने छह बार जीत हासिल की थी . भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार का पिछले साल कैंसर से निधन हो गया था. बेंगलुरू दक्षिणी सीट से उन्होंने 2014 के चुनाव में नंदन निलेकणी को हराया था. अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी एयरोस्पेस इंजीनियर हैं और एक एनजीओ अदम्य चेतना चलाती हैं.
घोषणा पर प्रतिक्रिया जताते हुए सूर्या ने ट्वीट किया, ‘‘हे भगवान..विश्वास नहीं हो रहा. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष ने बेंगलुरू दक्षिण जैसी प्रतिष्ठित सीट पर 28 वर्षीय लड़के के प्रति भरोसा जताया है. यह भाजपा में ही हो सकता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




