जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ जवान ने अपने तीन साथी जवानों को मारी गोली, हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला
Updated at : 21 Mar 2019 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के एक शिविर में बुधवार को बहस होने के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने तीन साथी जवानों पर गोली चलाई. अधिकारियों के अनुसार इस घटना में तीनों जवान की मौत हो गई. उन्होंने कहा, कि उधमपुर के बट्टल बलियान इलाके में बल के 187वें बटालियन शिविर में यह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के एक शिविर में बुधवार को बहस होने के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने तीन साथी जवानों पर गोली चलाई. अधिकारियों के अनुसार इस घटना में तीनों जवान की मौत हो गई.
उन्होंने कहा, कि उधमपुर के बट्टल बलियान इलाके में बल के 187वें बटालियन शिविर में यह घटना रात लगभग दस बजे उस समय हुई जब कांस्टेबल अजित कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से अपने तीन सहयोगियों पर गोली चला दी.
अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और कुमार ने खुद को भी गोली मार ली और उसे एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
उन्होंने बताया कि कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है. मृतकों की पहचान राजस्थान के रहने वाले हेड कांस्टेबल पोकरमाल आर, दिल्ली के योगेन्द्र शर्मा और हरियाणा के उमेद सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि जवानों के बीच विवाद होने के बाद गोली चलाई गई. सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




