पुंछ में सेना के शिविर के बाहर ग्रेनेड, डेटोनेटर के साथ एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2019 6:31 PM
जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सेना के एक शिविर के बाहर 33 साल के एक युवक को दो ग्रेनेड और एक डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रमेश कुमार अंगराल ने बताया कि कालाकोट इलाके के […]
जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सेना के एक शिविर के बाहर 33 साल के एक युवक को दो ग्रेनेड और एक डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रमेश कुमार अंगराल ने बताया कि कालाकोट इलाके के रहनेवाले राजिंदर सिंह को सुरनकोट में आर्मी टाउन गेट के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ तलाश करते देखा गया था. सिंह एक भर्ती रैली के लिए आया था. उन्होंने बताया कि उसके पास से एक सी-90 ग्रेनेड, एक यूबीजीएल (अंडर-बैरेल ग्रेनेड लांचर) ग्रेनेड और एक डेटोनेटर बरामद किया गया. एसएसपी ने बताया कि प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए कई युवक आये थे. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और उससे पूछताछ जारी है.
उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगायेगी कि उसे यह विस्फोटक सामग्री कहां से मिली और उसका मकसद क्या था. अंगराल ने कहा, हम हर पहलू पर गौर कर रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है. इससे पहले आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि सुबह करीब सवा 10 बजे युवक को सेना के शिविर के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में देखा गया था. इसके बाद जवानों ने उसे रोककर उसकी जांच की. उन्होंने बताया कि उसे तुरंत गिरफ्तार कर जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया. संदिग्ध की गिरफ्तारी से संभावित त्रासदी टल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










