देश के 2.6 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 5,215 करोड़ रुपया किया गया ट्रांसफर

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 2.6 करोड़ से अधिक छोटे और सीमांत किसानों को 5,215 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया. पिछले महीने 2019-20 के अंतरिम बजट में सरकार ने इन किसानों को एक निश्चित न्यूनतम आय मुहैया कराने के लिए इस योजना की घोषणा की थी. आम […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 2.6 करोड़ से अधिक छोटे और सीमांत किसानों को 5,215 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया. पिछले महीने 2019-20 के अंतरिम बजट में सरकार ने इन किसानों को एक निश्चित न्यूनतम आय मुहैया कराने के लिए इस योजना की घोषणा की थी. आम चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने 75,000 करोड़ रुपये की इस योजना की घोषणा की थी.
इसे भी देखें : प्रधानमंत्री किसान योजना से किसानों को होगा काफी फायदा : मुख्य आर्थिक सलाहकार
इसके तहत देश में दो हेक्टेयर से कम जोत वाले करीब 12 करोड़ किसानों को तीन किस्तों में 6,000 रुपये की न्यूनतम वार्षिक आय मुहैया करायी जानी है. अंतरिम बजट में सरकार ने इसके लिए 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. इसके तहत मार्च के अंत तक किसानों को 2,000 रुपये की पहली किस्त पहुंचानी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की आधिकारिक शुरुआत 24 फरवरी को गोरखपुर में की थी. रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि इस योजना की घोषणा के 37 दिन के भीतर 2.6 करोड़ से अधिक छोटे एवं सीमांत किसानों को अब तक 5,215 करोड़ रुपये उनके बैंक खाते में अंतरित किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




