ऐसे कई नेता, जिन्होंने लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की, प्रीतम मुंडे टॉप पर

Updated at : 10 Mar 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसे कई नेता, जिन्होंने लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की, प्रीतम मुंडे टॉप पर

प्रीतम मुंडे के नाम अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीत नयी दिल्ली : लोकसभा चुनावों में समय-समय पर सबसे ज्यादा वोट लाने के रिकॉर्ड टूटते और बनते रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नेताओं की कोशिश होगी कि उनका रिकॉर्ड तोड़ा जाए. 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कई चेहरे ऐसे थे, […]

विज्ञापन

प्रीतम मुंडे के नाम अब तक की सबसे बड़ी चुनावी जीत

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनावों में समय-समय पर सबसे ज्यादा वोट लाने के रिकॉर्ड टूटते और बनते रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नेताओं की कोशिश होगी कि उनका रिकॉर्ड तोड़ा जाए. 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कई चेहरे ऐसे थे, जिन पर जनता ने पूरा भरोसा जताया और वोटों की वर्षा की.

इस लिस्ट में बीजेपी के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे टॉप पर हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था. सबसे ज्यादा वोटों से जीत के मामले में प्रीतम मुंडे के अलावा सीपीआई-एम के नेता स्वर्गीय अनिल बसु, पूर्व पीएम स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव और लोजपा के रामविलास पासवान भी शामिल हैं.

प्रीतम मुंडे

प्रीतम मुंडे बीड से सांसद हैं. 2014 में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेने के नौ दिन बाद ही गोपीनाथ मुंडे की एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी. इसके बाद बीड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए. इस सीट पर गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे ने चुनाव लड़ा. उन्हें 9,22,416 वोट मिले. उन्होंने एनसीपी के सुरेश रामचंद्र को 6,96,321 वोटों से हराया. सुरेश रामचंद्र को 4,99,541 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर बीएसपी के दिगंबर रामराव राठौर रहे.

अनिल बसु

1984 में अनिल बसु पहली बार आरामबाग लोकसभा क्षेत्र से सीपीएम से सांसद बने थे. इसके बाद 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 तक अपनी विजय यात्रा जारी रखी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अनिल बसु ने 2004 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी. उनको 7,44,464 लाख वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी ने 5,92,502 वोट से हराया था. भाजपा को 1,51,962 लाख वोट ही मिले थे.

नरसिम्हा राव

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव हैं. 1991 में आंध्र प्रदेश के नांदयाल से उन्होंने चुनाव लड़ा था. उन्हें 6,26,241 लाख वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के बंगारू लक्ष्मण को 5.8 लाख वोटों से हराया था. बंगारू लक्ष्मण को सिर्फ 45 हजार वोट ही मिले थे. उस दौरान उनकी जीत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई थी. वह 1991 से 1996 तक प्रधानमंत्री रहे. वह दक्षिण भारत से आने वाले पहले प्रधानमंत्री थे.

नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वह 2014 लोकसभा चुनाव में वडोदरा सीट से लड़े थे. उनको 8,45,464 लाख वोट मिले थे.

उन्होंने कांग्रेस के मधुसुदन मिस्त्री को 5,70, 128 वोटों से हराया था. मधुसुदन मिस्त्री को 2,75,336 मिले थे. बाद में उन्होंने ये सीट छोड़ दी और वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा और आप चीफ अरविंद केजरीवाल को हराया था. इसके बाद वडोदरा में उपचुनाव हुए. जहां बीजेपी के रंजनबेन धनंजय भट्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था.

राम विलास

राम विलास पासवान ने 1989 लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी. जनता दल से लड़ते हुए उनको 6,15,129 लाख वोट मिले थे. उन्होंने कांग्रेस के महाबीर पासवान को 5 लाख वोट से हराया था. महाबीर पासवान को 1,10,681 वोट मिले थे. इससे पहले भी वो रिकॉर्ज जीत दर्ज कर चुके हैं. उन्होंने 1977 में भारतीय लोक दल के टिकट से चुनाव लड़ा था और 4.2 लाख वोट से जीत दर्ज की थी. वह फिलहाल लोजपा के अध्यक्ष हैं और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola