बैजयंत जे पांडा को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को बैजयंत जे पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया. पांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं. वे बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद रह चुके हैं. भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित […]
नयी दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को बैजयंत जे पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया. पांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं. वे बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद रह चुके हैं.
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैजयंत जे पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया. पांडा पूर्व में ओड़िशा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं. इससे पहले वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. पांडा बीजेडी के तेज-तर्रार नेताओं में शुमार किये जाते थे. पांडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था. इसके बाद मई 2018 में पांडा ने बीजेडी छोड़ दी थी.
ओड़िशा में लोकसभा चुनाव के साथ राज्य विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है और भाजपा को उम्मीद है कि पांडा की मौजूदगी से ओड़िशा के तटीय इलाके में उसकी स्थिति मजबूत होगी. पांडा ओड़िशा में प्रभावशाली मीडिया समूह का स्वामित्व करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




