ePaper

उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

Updated at : 07 Mar 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

न्यू टिहरी : उत्तराखंड में टिहरी जिले के मरोदा गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी. ग्राम प्रमुख जुप्पल सिंह ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि के दिन जहरीली शराब पीने से सोना (75) और सोहन लाल (45) की बुधवार रात मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि उन्होंने आंखों में […]

विज्ञापन

न्यू टिहरी : उत्तराखंड में टिहरी जिले के मरोदा गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी. ग्राम प्रमुख जुप्पल सिंह ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि के दिन जहरीली शराब पीने से सोना (75) और सोहन लाल (45) की बुधवार रात मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि उन्होंने आंखों में जलन की शिकायत की और बुधवार रात मौत होने से पहले उनकी आंखों की रोशनी चली गयी थी. उन्होंने बताया कि उनके साथ शराब पीने वाले दो अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. डीजीपी अनिल रतुरी ने घटना पर टिहरी के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola