LOC पर भारी गोलाबारी में जवान घायल, सेना ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 7:31 PM

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमावर्ती चौकियों और गांवों में तीन स्थानों पर भारी मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया. पाकिस्‍तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्‍लंघन और नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ी […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमावर्ती चौकियों और गांवों में तीन स्थानों पर भारी मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया. पाकिस्‍तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्‍लंघन और नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों और पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से बिना उकसावे की गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौशेरा के कालल क्षेत्र में एक सीमावर्ती चौकी की रक्षा में तैनात सिपाही को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा में सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे गोलीबारी की. इसके बाद शाम करीब छह बजे कृष्णा घाटी में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में रात साढ़े 10 बजे संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया. उन्होंने बताया कि पिछले रिपोर्ट तक सीमा पार से गोलाबारी रुकी नहीं.

पाकिस्‍तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्‍लंघन और नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह नहीं रुका तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. दोनों ओर से भारी गोलीबारी की वजह से सीमाई इलाकों में रहनेवाले लोगों के बीच अफरातफरी फैल गयी. इलाके के लोग सहमे हुए हैं और अपने-अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं.

यह मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का तीसरा मामला है. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन अभी पाकिस्तान की ओर से हताहतों की जानकारी नहीं है. पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत द्वारा 26 फरवरी को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर हमला किये जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन बढ़ गया है. पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा पर, खासकर राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का 60 से अधिक बार उल्लंघन किया है जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग मारे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola