ePaper

#Surgicalstrike2 के बाद बोले अमित शाह, भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा

Updated at : 26 Feb 2019 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
#Surgicalstrike2 के बाद बोले अमित शाह, भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा

नयी दिल्ली : पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हमले नये भारत के संकल्प और उसकी इच्छाशक्ति को रेखांकित करते हैं, भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. भाजपा अध्यक्ष शाह ने भारतीय वायु सेना द्वारा सीमा पार की गई कार्रवाई के बारे में कहा भारत की जांबाज सेना को उनकी बहादुरी और वीरता के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हमले नये भारत के संकल्प और उसकी इच्छाशक्ति को रेखांकित करते हैं, भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. भाजपा अध्यक्ष शाह ने भारतीय वायु सेना द्वारा सीमा पार की गई कार्रवाई के बारे में कहा भारत की जांबाज सेना को उनकी बहादुरी और वीरता के लिए मैं बधाई देता हूं और उनके हौसले को सलाम करता हूं.

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ किया #Surgicalstrike2, जैश ए मोहम्मद का कैंप ध्वस्त : विजय गोखले

आज की कार्रवाई ने यह पुन: साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है. आज की यह कार्रवाई नये भारत की इच्छा शक्ति और संकल्प को दर्शाती है. नया भारत किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और ना ही आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को माफ करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola