ePaper

मेघालय सरकार ने भाजपा से नाता तोड़ा, यूडीपी ने कही यह बात

Updated at : 25 Feb 2019 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
मेघालय सरकार ने भाजपा से नाता तोड़ा, यूडीपी ने कही यह बात

शिलांग : नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर असहमति के बाद मेघालय में सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) की अहम घटक यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने राज्य में भाजपा समर्थित गठबंधन सरकार के साथ असहजता प्रकट की. यूडीपी ने विधेयक को लेकर भाजपा नेतृत्व वाले नॉर्थईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के साथ अपने संबंध तोड़ लिये. एनईडीए पूर्वोत्तर […]

विज्ञापन

शिलांग : नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर असहमति के बाद मेघालय में सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) की अहम घटक यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने राज्य में भाजपा समर्थित गठबंधन सरकार के साथ असहजता प्रकट की.

यूडीपी ने विधेयक को लेकर भाजपा नेतृत्व वाले नॉर्थईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के साथ अपने संबंध तोड़ लिये. एनईडीए पूर्वोत्तर में गैर-कांग्रेसी पार्टियों का गठबंधन है.

यूडीपी के उपाध्यक्ष ऑलैंट्री एफ डीखार ने बताया, ‘खासकर बीफ प्रतिबंध और नागरिकता संशोधन विधेयक जैसे तमाम मुद्दों के सामने आने के कारण हम गठबंधन में भाजपा के साथ सहज नहीं हैं.’

यूडीपी सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) की घटक पार्टी है. इसमें अपने दो विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola