बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं इसलिए....

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है. यह बात शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही. उन्होंने कहा कि उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ‘‘कोई दुश्मनी” की भावना नहीं है, इसलिए उन्होंने पिछले साल जुलाई में संसद में उन्हें गले लगाया था. गांधी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है. यह बात शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही. उन्होंने कहा कि उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ‘‘कोई दुश्मनी” की भावना नहीं है, इसलिए उन्होंने पिछले साल जुलाई में संसद में उन्हें गले लगाया था.
गांधी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को गले लगाया, बावजूद इसके कि मोदी ने सदन में उनके परिवार की आलोचना की. यहां विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने इस घटना का जिक्र किया.
लोकसभा का यह वाकया तब खबरों में छाया रहा था.
गांधी ने कहा, ‘‘आप (मोदी) मेरे प्रति गुस्सा और घृणा रख सकते हैं, लेकिन यह सब मेरे दिल में नहीं है. मेरे दिल में तो आपके लिए प्यार है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




