ePaper

भाजपा का तंज: यू-टर्न के बादशाह हैं केजरीवाल, कांग्रेस के साथ गठबंधन की बेकरारी से स्पष्ट

Updated at : 22 Feb 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का तंज: यू-टर्न के बादशाह हैं केजरीवाल, कांग्रेस के साथ गठबंधन की बेकरारी से स्पष्ट

नयी दिल्ली : कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के गंठबंधन की खबरों के बीच भाजपा ने केजरीवाल पर हमला किया है. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘यू-टर्न का बादशाह’ होने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी चुनाव के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के गंठबंधन की खबरों के बीच भाजपा ने केजरीवाल पर हमला किया है. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘यू-टर्न का बादशाह’ होने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की सत्तारूढ़ पार्टी की बेकरारी से यह स्पष्ट है.

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा था कि आप के नेता गठबंधन के लिए कांग्रेस को राजी करने की कोशिश करके थक चुके हैं, लेकिन इस संबंध में पार्टी की मंशा अच्छी नहीं लगती है. दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली की 70 में से 66 सीटें जीतने वाली पार्टी कांग्रेस की चिरौरी कर रही है, जबकि उसके पास गठबंधन के लिए सदन में कोई सीट नहीं है.

अरविंद केजरीवाल भारत में राजनीति बदलने आए थे, लेकिन अब स्वार्थपूर्ण हितों के लिए कांग्रेस की चिरौरी में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को समझ चुके हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें तथा उनकी पार्टी को उचित जवाब देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola