कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना- जब देश शहीदों के टुकड़े चुन रहा था, तब पीएम शूटिंग में थे बिजी

नयी दिल्ली : पुलवामा हमले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाये. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी जिम कार्बेट पार्क में नौका विहार कर रहे थे. प्रधानमंत्री हमले के वक्त फिल्म की शूटिंग में बिजी थे. कांग्रेस ने […]
नयी दिल्ली : पुलवामा हमले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाये. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी जिम कार्बेट पार्क में नौका विहार कर रहे थे. प्रधानमंत्री हमले के वक्त फिल्म की शूटिंग में बिजी थे.
कांग्रेस ने दावे के समर्थन में अखबारों की कटिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखायी. सुरजेवाला ने कहा कि मोदी और शाह आतंकवाद पर राजनीति करने में माहिर हैं. 14 फरवरी से कांग्रेस शहीदों के सम्मान में मौन है लेकिन मोदी और शाह उस पर राजनीति कर रहे हैं.
सुरजेवाला ने कहा कि 3 बजे तक पुलवामा हमले की खबर आने के बाद भी शाम 6 बजे तक मोदी जी कार्बेट पार्क में शूटिंग में बिजी थे. जब देश शहीदों के शरीरों के टुकड़े चुन रहा था तो प्रधानमंत्री अपने लिए नारे लगवा रहे थे. जब पूरे देश के चूल्हे बंद थे तब मोदी जी चाय नास्ता कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




