पुलवामा आतंकी हमला: विधायक ने शहीद के रिश्तेदार के साथ की धक्का-मुक्की फिर...

भुवनेश्वर : बीजद के एक विधायक ने ऐसी हरकत की है जिसकी चारो ओर आलोचना हो रही है. जानकारी के अनुसार पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवान मनोज कुमार बेहरा के अंतिम संस्कार के दौरान उनके एक रिश्तेदार के साथ इस विधायक ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की की. हालांकि विधायक ने मंगलवार को […]
भुवनेश्वर : बीजद के एक विधायक ने ऐसी हरकत की है जिसकी चारो ओर आलोचना हो रही है. जानकारी के अनुसार पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवान मनोज कुमार बेहरा के अंतिम संस्कार के दौरान उनके एक रिश्तेदार के साथ इस विधायक ने कथित तौर पर धक्का-मुक्की की.
हालांकि विधायक ने मंगलवार को अपनी हरकत के लिये माफी मांग ली.
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बराबती-कटक के विधायक देबाशीष समनतरे ने माफी मांग ली। वीडियो में समनतरे शहीद के रिश्तेदार को धक्का देते हुए दिख रहे हैं. यह घटना कटक जिले के शहीद के पैतृक गांव रतनपुर में अंतिम संस्कार के दौरान हुई. शहीद जवान का रिश्तेदार उनके ताबूत के निकट गिर गया था.
विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं इस घटना के लिए माफी मांगता हूं और यह गैरइरादतन था. श्मशान भूमि में काफी भीड़ थी और मैं वहां अनुशासन बहाल करने गया था. सोमवार को भाजपा ने कटक के नियाली बाजार में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




