ePaper

राहुल बाबा एंड कंपनी ने पिछले 55 सालों में वह नहीं किया, जो मोदी सरकार ने 55 महीने में करने की कोशिश की : अमित शाह

Updated at : 09 Feb 2019 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल बाबा एंड कंपनी ने पिछले 55 सालों में वह नहीं किया, जो मोदी सरकार ने 55 महीने में करने की कोशिश की : अमित शाह

पुणे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ‘राहुल बाबा’ और उनकी कंपनी पिछले 55 साल से देश पर राज कर रही है. यह कोई छोटी अवधि नहीं है, लेकिन वे कोई बड़ा बदलाव नहीं ला सके, लेकिन मोदी जी पिछले 55 […]

विज्ञापन

पुणे : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ‘राहुल बाबा’ और उनकी कंपनी पिछले 55 साल से देश पर राज कर रही है. यह कोई छोटी अवधि नहीं है, लेकिन वे कोई बड़ा बदलाव नहीं ला सके, लेकिन मोदी जी पिछले 55 महीने में वह सब कुछ करने की कोशिश की है जो कांग्रेस की सरकारें 55 साल में नहीं कर पायीं.

नार्थ-ईस्ट का विकास किये बिना देश का विकास संभव नहीं : नरेंद्र मोदी

शाह ने कहा कि ये पूरा देश देख रहा है कि चौकीदार की चौकसी से कैसे भ्रष्टाचारी बौखलाए हुए हैं और सुबह-शाम मोदी-मोदी के नाम की माला जप रहे हैं. शाह ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवान हमारी पहली प्राथमिकता है. यही कारण है कि इस बार बजट में रक्षा क्षेत्र का अब तक का सर्वाधिक 3 लाख करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया.

असम में बोले पीएम मोदी- चौकीदार की चौकसी से भ्रष्टाचारी बौखलाये

मोदी सरकार ने लघु और सीमांत किसानों के लिए 6000 रुपए प्रति वर्ष देने की व्यवस्था बजट में की है, यह ऐतिहासिक घोषणा है. शाह ने भाजपा की जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही कई अभेद्य दुर्ग हमने जीते हैं, चाहे वह असम हो, त्रिपुरा या फिर मणिपुर. भाजपा के चुनाव जीतने का रहस्य हमारे बूथ की संरचना और बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola