16 जून का मौसम: कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का अलर्ट
16 जून को देश के किन राज्यों में होगी बारिश, फोटो- पीटीआई
Kal Ka Mausam: भारत मौसम विभाग के अनुसार 16 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Kal Ka Mausam: कल यानी 16 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 16 जून को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तराखंड में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं.

उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में बिहार के लिए 16 जून को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

झारखंड में 16 जून को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं.

ओडिशा में भी बारिश के साथ मौसम सक्रिय रहेगा. कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.\

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 16 जून को भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है.

केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 16 जून को बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: Heavy Rain Alert: बारिश बिजली और तूफानी हवा, अगले 5 दिन इन राज्यों में मौसम की करवट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










