वंदे भारत एक्सप्रेस: 15 को पीएम मोदी करेंगे रवाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 7:37 AM
नयी दिल्ली : 15 फरवरी को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. यह भारत की पहली इंजनरहित ट्रेन होगी. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. हाल ही में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन 18 को वंदे भारत एक्सप्रेस नाम […]
नयी दिल्ली : 15 फरवरी को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. यह भारत की पहली इंजनरहित ट्रेन होगी.
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
हाल ही में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन 18 को वंदे भारत एक्सप्रेस नाम दिया था. उसे चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है. यह दिल्ली राजधानी मार्ग के एक खंड पर परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार हासिल कर भारत की सबसे तीव्र ट्रेन बन गयी.
अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री 15 फरवरी की सुबह दस बजे इस ट्रेन को रवाना करेंगे और एक कार्यक्रम भी होगा जहां वह भाषण देंगे. यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है क्योंकि यह रेलवे की पहली स्वदेशी ट्रेन है.” 16 डिब्बे वाली यह ट्रेन 30 साल पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी तथा दिल्ली एवं वाराणसी के बीच चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










