ePaper

AAP विधायक अलका लाम्बा का दावा, केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर अनफॉलो किया, वाट्सएप्प ग्रुप से हटाया

Updated at : 05 Feb 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
AAP विधायक अलका लाम्बा का दावा, केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर अनफॉलो किया, वाट्सएप्प ग्रुप से हटाया

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायक अलका लाम्बा को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है. अलका लाम्बा ने सोमवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर ‘‘अनफॉलो” कर दिया है और उन्हें मौजूदा हालात में पार्टी में काम करने में दिक्कत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायक अलका लाम्बा को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है. अलका लाम्बा ने सोमवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर ‘‘अनफॉलो” कर दिया है और उन्हें मौजूदा हालात में पार्टी में काम करने में दिक्कत हो रही है. इससे पहले, पिछले साल दिसंबर में लाम्बा ने दावा किया था कि आप ने उनसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के कथित प्रस्ताव का विरोध करने को लेकर इस्तीफा मांगा था.

हालांकि, आप ने इस दावे को खारिज कर दिया था. चांदनी चौक से विधायक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ मुझे ऐसा लगता है कि पार्टी अब मेरी सेवा नहीं चाहती. लेकिन जब तक मैं विधायक हूं, अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगी.” लाम्बा ने कहा कि उन्होंने आप नेतृत्व को एक संदेश भेज कर यह पूछा है कि वह उनके प्रति अपना रूख स्पष्ट करें.

उन्होंने दावा किया कि उन्हें पार्टी के सभी आधिकारिक वाट्सएप्प ग्रुप से हटा दिया गया है और केजरीवाल ने रविवार को ट्विटर पर उन्हें अनफॉलो कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola