सांसद सरोज पांडेय ने राहुल को जोकर, तो प्रियंका को बताया घरेलू महिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रायपुर : कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी की इंट्री के बाद राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया तेज हो गयी है. इस कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद सरोज पांडेय का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस इतने सालों में एक महिला कार्यकर्ता नहीं ढूढ़ सकी जो पार्टी के महासचिव की जिम्मेदारी निभा […]
विज्ञापन
रायपुर : कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी की इंट्री के बाद राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया तेज हो गयी है. इस कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद सरोज पांडेय का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस इतने सालों में एक महिला कार्यकर्ता नहीं ढूढ़ सकी जो पार्टी के महासचिव की जिम्मेदारी निभा सके. गांधी परिवार से उन्होंने एक घरेलू महिला को चुना. कांग्रेसी उन्हें तुरुप का इक्का कहते हैं. इसका मतलब यह है कि वह इतने दिनों से जोकर के साथ खेल रहे थे.
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस में महासचिव बनाए जाने के साथ ही सरोज पांडेय को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है. फरवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका आधिकारिक रूप से अपना पद संभालेंगी. एक तरफ प्रियंका की एंट्री से जहां कांग्रेस काफी उत्साहित है, वहीं बीजेपी लगातार कांग्रेस पर वंशवाद के आरोप लगा रही है. भाजपा सांसद महाराष्ट्र में पार्टी की एक बैठक के दौरान बोल रही थीं. उन्होंने तो कांग्रेस पार्टी को नसीहत तक दे डाली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










