ePaper

अनंत हेगड़े ने हर भारतीय को शर्मिंदा किया : राहुल गांधी

Updated at : 28 Jan 2019 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
अनंत हेगड़े ने हर भारतीय को शर्मिंदा किया : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को बर्खास्त करने की मांग की है. राहुल ने कहा कि वे मंत्री पद के योग्य नहीं हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.राहुल गांधी ने अनंत हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए सोमवार को कहा कि […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को बर्खास्त करने की मांग की है. राहुल ने कहा कि वे मंत्री पद के योग्य नहीं हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.राहुल गांधी ने अनंत हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए सोमवार को कहा कि हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए.

गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”यह व्यक्ति (हेगड़े) हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय है. वह केंद्रीय मंत्री पद के लिए योग्य नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए.” कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा कि ‘जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वह रहना नहीं चाहिए.’ उनके बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध छिड़ गया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola