28 जनवरी को हुई थी कई महत्वपूर्ण घटनाएं, जाने क्या है आज का इतिहास

नयी दिल्ली : 28 जनवरी का दिन दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास में दर्ज है. 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था . फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो […]
नयी दिल्ली : 28 जनवरी का दिन दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास में दर्ज है. 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था . फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई. मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था.
दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई. 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में एक बम हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




