ePaper

राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान के लिए 26 बच्चों को दिया राष्ट्रीय पुरस्कार

Updated at : 22 Jan 2019 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान के लिए 26 बच्चों को दिया राष्ट्रीय पुरस्कार

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान के लिए छह वर्षीय पर्यावरणविद सहित 26 बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दो मुख्य श्रेणियों बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार में दिये गये. बाल शक्ति पुरस्कार लड़कों और लड़कियों को अन्वेषण, पढ़ाई, खेल-कूद, कला और संस्कृति, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान के लिए छह वर्षीय पर्यावरणविद सहित 26 बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दो मुख्य श्रेणियों बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार में दिये गये. बाल शक्ति पुरस्कार लड़कों और लड़कियों को अन्वेषण, पढ़ाई, खेल-कूद, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए दिये गये. बाल कल्याण के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए बाल कल्याण पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों को दिये गये. राष्ट्रपति कोविंद ने महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और अन्य हस्तियों की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन में ये पुरस्कार दिये. अन्वेषण के क्षेत्र में मोहम्मद सुहैल, चिन्य सलीमपाशा, अरूणिमा सेन, अस्वथ सूर्यनारायण सेन, नैसर्गिक लेंका, एयू नचिकेत कुमार और माधव लवकारे को बाल शक्ति पुरस्कार प्रदान किये गये.

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आर्यमान लखोटिया, प्रत्यक्ष बीआर और एशा दीक्षित को पुरस्कार दिये गये. पढ़ाई के क्षेत्र में आयुष्मान त्रिपाठी, मेघा बोस और निशांत धनखड़ को पुरस्कार हासिल हुए. कला और संस्कृति के क्षेत्र में राम एम, देव दुष्यंत कुमार जोशी, विनायक एम, आर्यमान अग्रवाल और तृप्तराज अतुल पंड्या को पुरस्कार प्रदान किये गये. खेल के क्षेत्र में शिवांगी पाठक, एशो, प्रियम टेटेड, अनीश और विजय देवकुले को पुरस्कार प्रदान किया गया. भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश के मुरैना में दंगे, पथराव और कर्फ्यू के दौरान असाधारण साहस दिखाने के लिए कार्तिक और आद्रिका को साहस के लिए पुरस्कार दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola