अब ट्रेनों में लिखा जायेगा, ‘कोई टिप नहीं, बिल नहीं तो खाना मुफ्त''

Updated at : 04 Jan 2019 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
अब ट्रेनों में लिखा जायेगा, ‘कोई टिप नहीं, बिल नहीं तो खाना मुफ्त''

नयी दिल्ली : ट्रेनों में इस साल मार्च से खाने के सामानों की दाम सूची सार्वजनिक रूप से लगायी जायेगी और इसके साथ ही लिखा रहेगा ‘कृपया कोई टिप नहीं दें, अगर बिल नहीं मिला तो आपका भोजन मुफ्त है’. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कैटिरंग सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ट्रेनों में इस साल मार्च से खाने के सामानों की दाम सूची सार्वजनिक रूप से लगायी जायेगी और इसके साथ ही लिखा रहेगा ‘कृपया कोई टिप नहीं दें, अगर बिल नहीं मिला तो आपका भोजन मुफ्त है’.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कैटिरंग सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे को इस संबंध में निर्देश दिये हैं. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में गोयल ने यह भी निर्देश दिये कि जनवरी 2019 के अंत तक यात्रियों की सुविधा के लिए सभी गैर सुरक्षा शिकायतों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर विकसित किया जाये. बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि वाईफाई कनेक्टिविटी वर्तमान 723 से बढाकर दो हजार स्टेशनों पर की जानी चाहिए. उन्होंने स्टेशनों पर वाईफाई का कार्य जल्द पूरा करने में संभागीय रेलवे मैनेजरों को पुरस्कार का प्रस्ताव दिया.

अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने सलाह दी कि 31 मार्च 2019 तक सभी ट्रेनों में कैटरिंग स्टॉफ और टीटीई को स्वाइप तथा बिल निकालने वाली मशीनों के साथ पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें वितरित की जानी चाहिए. अधिकारी ने कहा कि कैटरिंग सुविधाओंवाली सभी ट्रेनों में मार्च 2019 तक दाम सूची होनी चाहिए. इसके साथ यह भी लिखा होना चाहिए कि ‘कृपया कोई टिप नहीं दें, अगर कोई बिल नहीं दिया जाता है तो आपका भोजन मुफ्त है’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola