आज राज्यसभा में पेश हो सकता है ‘ट्रिपल तलाक’

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2019 11:06 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज एक बार फिर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ‘ट्रिपल तलाक’ बिल को राज्यसभा में पेश करने की कोशिश करेंगे. पिछले सप्ताह यह बिल विपक्ष के तीव्र विरोध के कारण सदन में पेश नहीं हो सका था. कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष बिल को ज्वाइंट सलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग कर रहा […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
आज एक बार फिर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ‘ट्रिपल तलाक’ बिल को राज्यसभा में पेश करने की कोशिश करेंगे. पिछले सप्ताह यह बिल विपक्ष के तीव्र विरोध के कारण सदन में पेश नहीं हो सका था. कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष बिल को ज्वाइंट सलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग कर रहा था.

गौरतलब है कि लोकसभा ने बिल को पारित कर दिया है,अब राज्यसभा से बिल को पास कराना है. इसके बाद ही ‘ट्रिपल तलाक’ के खिलाफ कानून बन पायेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त महीने में ही इसे असंवैधानिक बताते हुए सरकार से कानून बनाने को कहा था, लेकिन अबतक यह बिल संसद से पारित नहीं हुआ है. हालांकि सितंबर महीने में सरकार अध्यादेश लेकर आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola