तीन तलाक विधेयक पारित होने पर बोले शाह, मुस्लिम महिलाओं से अन्याय पर कांग्रेस माफी मांगे

नयी दिल्ली : लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पारित होने को मुस्लिम महिलाओं की समानता और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को मांग की है कि कांग्रेस दशकों तक अन्याय के लिए माफी मांगे. लोकसभा ने गुरुवार को उस विधेयक को पारित कर […]
नयी दिल्ली : लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पारित होने को मुस्लिम महिलाओं की समानता और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को मांग की है कि कांग्रेस दशकों तक अन्याय के लिए माफी मांगे.
लोकसभा ने गुरुवार को उस विधेयक को पारित कर दिया जिसमें तीन तलाक की रवायत को अपराध की श्रेणी में रखा गया है. सरकार ने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि इसका मकसद किसी खास समुदाय को निशाना बनाना है. शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को लोकसभा में सफलतापूर्वक तीन तलाक विधेयक पारित होने के लिए बधाई दी और कहा कि यह मुस्लिम महिलाओं की समानता और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के साथ दशकों तक अन्याय के लिए कांग्रेस और अन्य दलों को निश्चित रूप से माफी मांगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




