ePaper

कर्नाटक में अगले सप्ताह बनेगी भाजपा सरकार!

Updated at : 27 Dec 2018 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक में अगले सप्ताह बनेगी भाजपा सरकार!

बेंगलुरु : कर्नाटक की कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) सरकार गिर जायेगी! भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ विधायक के दावे से तो ऐसा ही लगता है. विधायक उमेश कट्टी ने दावा किया है कि वह कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन से नाखुश चल रहे 15 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं. श्री कट्टी ने कहा कि यदि वे […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक की कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) सरकार गिर जायेगी! भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ विधायक के दावे से तो ऐसा ही लगता है. विधायक उमेश कट्टी ने दावा किया है कि वह कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन से नाखुश चल रहे 15 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं.

श्री कट्टी ने कहा कि यदि वे पार्टी में आना चाहें, तो उनका स्वागत किया जायेगा. आठ बार के विधायक ने दावा किया कि भाजपा अगले सप्ताह तक नयी सरकार बनायेगी. हालांकि, इस दावे पर कांग्रेस ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने पलटवार करते हुए कहा कि लोगों को भ्रमित करने के लिए काल्पनिक बयान न दें. कर्नाटक में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में मंत्रीपद नहीं पाने के कारण कांग्रेस विधायकों में चल रही नाराजगी के बीच कट्टी का यह बयान आया है.

हालांकि, भाजपा के प्रदेश प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने एक अलग बयान में कहा कि पार्टी कांग्रेस के किसी भी विधायक के संपर्क में नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola