ePaper

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 52 दलित और आदिवासी को गुलाम बनाये जाने पर आश्चर्य जताया

Updated at : 22 Dec 2018 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 52 दलित और आदिवासी को गुलाम बनाये जाने पर आश्चर्य जताया

नयी दिल्ली : कर्नाटक में दलित और आदिवासी समुदाय के 52 लोगों को गुलाम बनाये जाने की खबर पर चिंता और आश्चर्य प्रकट करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस-जद(एस) सरकार मंत्रिमंडल के विस्तार में मसरूफ है और दलितों के साथ यह अन्याय हो रहा है. लालू से मिलने के […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
कर्नाटक में दलित और आदिवासी समुदाय के 52 लोगों को गुलाम बनाये जाने की खबर पर चिंता और आश्चर्य प्रकट करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस-जद(एस) सरकार मंत्रिमंडल के विस्तार में मसरूफ है और दलितों के साथ यह अन्याय हो रहा है.

लालू से मिलने के बाद शत्रुघ्न ने साधी चुप्पी, बोले कांग्रेस नेता सुबोधकांत- कोलेबिरा के बाद भी महागंठबंधन एक

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से उन लोगों की मदद करने की अपील भी की. शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘यह काफी आश्चर्यजनक है कि दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों को गुलाम बना उन्हें बेहद अमानवीय स्थिति में कष्ट झेलना पड़ा है लेकिन कांग्रेस-जद(एस) सरकार मंत्रिमंडल के विस्तार में मसरूफ है. लोग सब देख रहे हैं.

2019 के चुनाव में आदिवासी वोटर्स होंगे भाजपा के निशाने पर, रणनीति बनाने के लिए फरवरी में होगा महाजुटान

मैं अपने कार्यकर्ताओं से यातनाएं झेल रहे लोगों की मदद करने की अपील करता हूं.’ मीडिया की खबर के अनुसार 16 महिलाओं, चार बच्चों सहित दो समुदाय के 52 लोगों को गुलाम बनाकर, बिना वेतन दिए एक दिन में 19 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया गया. खबर में कहा गया है कि इन लोगों के विरोध करने पर इन्हें पीटा जाता है और महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola