VIDEO : पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर स्वदेश लौटने वाले भारतीय नागरिक हामिद ने सुषमा से की मुलाकात

नयी दिल्ली/इस्लामाबाद : पाकिस्तान की जेल में छह साल की सजा काटने के बाद मंगलवार शाम भारत लौटे मुंबई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद अंसारी का अटारी वाघा सीमा पर परिजनों से पुनर्मिलन हुआ. दिल्ली पहुंचने के बाद हामिद अंसारी ने कहा कि मैं अपने घर आकर बहुत ही खुश हूं…अभी मैं बहुत ही इमोशनल हूं… […]
नयी दिल्ली/इस्लामाबाद : पाकिस्तान की जेल में छह साल की सजा काटने के बाद मंगलवार शाम भारत लौटे मुंबई निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हामिद अंसारी का अटारी वाघा सीमा पर परिजनों से पुनर्मिलन हुआ. दिल्ली पहुंचने के बाद हामिद अंसारी ने कहा कि मैं अपने घर आकर बहुत ही खुश हूं…अभी मैं बहुत ही इमोशनल हूं… स्वदेश लौटने वाले भारतीय नागरिक हामिद अंसारी ने बुधवार को दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की.
VIDEO
#WATCH Indian National Hamid Ansari who came to India after being released from a Pakistan jail yesterday, meets External Affairs Minister Sushma Swaraj in Delhi. His mother tells EAM "Mera Bharat mahaan, meri madam mahaan, sab madam ne hi kiya hai." pic.twitter.com/FQEzz99Ohm
— ANI (@ANI) December 19, 2018
इससे पहले, हामिद (33) को भारत भेजने के लिए पेशावर की जेल से छोड़ा गया. उसे अफगानिस्तान के जरिये अवैध रूप से पाकिस्तान में घुसने को लेकर 2012 में गिरफ्तार किया गया था. वह कथित तौर पर ऑनलाइन दोस्त बनी लड़की से मिलने के लिए 2012 में अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान चला गया था. निहाल को फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने को लेकर एक सैन्य अदालत ने 2015 में तीन साल की सजा सुनायी थी. मुंबई निवासी युवक की सजा की अवधि 15 दिसंबर को समाप्त हो गयी थी, लेकिन कानूनी कागजात तैयार नहीं होने के चलते उसकी भारत वापसी नहीं हो सकी थी.
अटारी-वाघा सीमा के जरिये जैसे ही निहाल ने भारत की भूमि पर कदम रखा, परिजनों ने उसे बाहों में भर लिया. बढ़ी हुई दाढ़ी और टोपी पहने हामिद को अपनी मां फौजिया को दिलासा देते, उनके आंसू पोंछते हुए देखा गया जो उसे बाहों में भर लगातार चूम रही थी. हामिद अंसारी और उनके परिजनों ने वापसी पर वतन की माटी को चूमा और अपनी दुआओं को कबूल करने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




